डीएवी चिरिया के 14 खिलाड़ी पानीपत में पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

डीएवी चिरिया के 14 खिलाड़ी पानीपत में पुरस्कृत

विज्ञापन

चिरिया. चिरिया डीएवी स्कूल के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को पानीपत में पुरस्कृत किया गया. 20 अप्रैल को पानीपत डीएवी थर्मल कॉलोनी में डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी की ओर से डीएवी राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित करने के लिए पानीपत आमंत्रित किया गया. इस अवसर पर डीएवी चिरिया के फुटबॉल और कराटे टीम प्रशिक्षक सुमित सेनापति और संजू कुमारी के नेतृत्व में पानीपत पहुंचे. डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी द्वारा 5100 रुपये प्रति खिलाड़ी को चेक प्रदान कर सभी 14 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया. लौटने पर सभी खिलाड़ियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया. प्राचार्य एसके झा ने जीवन में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर शिक्षक संतोष कुमार, सुमित सेनापति, डी जेना, राजेश विश्वकर्मा, सुजीत कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola