कोलेबिरा : पकड़े गये दुष्कर्म के दो नाबालिग आरोपी, भेजे गये बाल सुधारगृह

Updated:
विज्ञापन

कोलेबिरा : दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. बताया गया कि 26 जनवरी को कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंदर डेगा बरवाडीह गांव की 10 वर्षीया एक लड़की कोलेबिरा जा रही थी. इसी […]

विज्ञापन

कोलेबिरा : दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. बताया गया कि 26 जनवरी को कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंदर डेगा बरवाडीह गांव की 10 वर्षीया एक लड़की कोलेबिरा जा रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी क्रम में जब वह लुकाकच्ची नदी के पास पहुंची, तो गांव के ही दो लड़कों (दाेनों नाबालिग) ने उस लड़की को अकेला पाकर उसे कब्जे में ले लिया और लुगा कच्ची नदी के किनारे ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.

इसके कुछ देर बाद ही पीड़िता की बड़ी बहन वहां पहुंची, जिसे पीड़िता ने पूरी बात बतायी. तत्पश्चात घटना की जानकारी पीड़िता एवं उसकी बड़ी बहन ने घर वालों को दी. इस मामले मेंं कोलेबिरा थाना में पीड़िता के फर्द बयान पर पोस्को एक्ट मामला दर्ज किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola