कोड़ा की परंपरागत सीट बचायी सोनाराम ने

Updated at : 24 Dec 2019 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
कोड़ा की परंपरागत सीट बचायी सोनाराम ने

भाजपा और आजसू के वोटों का बिखराव का लाभ कांग्रेस को मिला भाजपा को 16,260 और आजसू प्रत्याशी को 14,161 मत मिले जगन्नाथपुर में नोटा पर करीब 4002 वोट पड़े चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से सोना राम सिंकू ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की. वह पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद […]

विज्ञापन

भाजपा और आजसू के वोटों का बिखराव का लाभ कांग्रेस को मिला

भाजपा को 16,260 और आजसू प्रत्याशी को 14,161 मत मिले
जगन्नाथपुर में नोटा पर करीब 4002 वोट पड़े
चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से सोना राम सिंकू ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की. वह पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा के करीबी हैं. सोना राम सिंकू ने पूर्व विधायक सह झाविमो के मंगल सिंह बोबोंगो को 11,609 मतों के अंतर से हराया. कांग्रेस की परंपरागत सीट को सोनाराम सिंकू बचाने में सफल रहे.
सोना राम को 32,224 और मंगल सिंह बोबोंगो का 20,615 मत मिले. यहां भाजपा और आजसू प्रत्याशी के बीच मतों का खूब विभाजन हुआ. भाजपा ने सुधीर कुमार सुंडी को प्रत्याशी बनाया था. जबकि पूर्व प्रत्याशी मंगल सिंह सुरेन को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था. इस कारण बागी होकर मंगल सिंह सुरेन आजसू से चुनाव लड़े. वह खुद नहीं जीते, लेकिन भाजपा को भी जीतने नहीं दिया.
भाजपा को 16,260 और मंगल सिंह सुरेन को 14,161 मत मिले. इसके अलावा निर्दलीय लक्ष्मी सुरेन, टीएमसी के सन्नी सिंकू, आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के मानसिंह तिरिया, निर्दलीय जया रानी पाड़िया, निर्दलीय जगजीवन केराई को संतोषजनक वोट नहीं मिला. नोटा को 4002 वोट मिले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola