दुर्घटनाओं में तीन मरे, दर्जनों घायल
चाईबासा : चाईबासा-टाटा मार्ग स्थित बाइपास के पास खड़े ट्रेलर में टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना सोमवार शाम की है. मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कातीगुटु निवासी सिदिऊ पूर्ति (26) और तमाड़बांधा निवासी दिलीप बोदरा (25) के रूप में हुई. घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल लाया […]
चाईबासा : चाईबासा-टाटा मार्ग स्थित बाइपास के पास खड़े ट्रेलर में टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. घटना सोमवार शाम की है. मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कातीगुटु निवासी सिदिऊ पूर्ति (26) और तमाड़बांधा निवासी दिलीप बोदरा (25) के रूप में हुई. घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी.
आपके शहर में
पुलिस ने मंगलवार सुबह दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक दुर्गापूजा घूमने के लिए रात करीब 9.30 बजे शहर आ रहे थे. इसी दौरान नो इंट्री के कारण बाइपास सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे उनकी बाइक टकरा गयी. मृतक दिलीप बोदरा के पिता विजय बोदरा ने बताया कि बेटे शाम में अपने दोस्त के साथ टेकासाई गांव गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए