झींकपानी: खुली खदान में गिरने से बैल की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

झींकपानी : एसीसी सीमेंट झींकपानी की राजंका चूना पत्थर खदान में गिरने से एक बैल की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की दोपहर एक बजे की है. बैल दोकट्टा निवासी तुराम बिरुली का था. तुराम कांग्रेस के पश्चिम सिंहभूम जिला महासचिव है. घटना खदान की पश्चिमी दिशा में हुई. उधर खनन कार्य पूरा हो चुका […]
विज्ञापन
झींकपानी : एसीसी सीमेंट झींकपानी की राजंका चूना पत्थर खदान में गिरने से एक बैल की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की दोपहर एक बजे की है. बैल दोकट्टा निवासी तुराम बिरुली का था. तुराम कांग्रेस के पश्चिम सिंहभूम जिला महासचिव है. घटना खदान की पश्चिमी दिशा में हुई. उधर खनन कार्य पूरा हो चुका है.
राजंका चूना पत्थर खदान खुली खदान है. हमेशा मवेशियों व लोगों के लिए खतरा रहता है. इसके पूर्व भी खदान में गिरने से मवेशी की मौत हो चुकी है. क्षेत्र के लोग जहां खनन कार्य समाप्त हो चुका है. उसे मिट्टी से भरकर समतल करने की मांग कर रहे हैं. वहीं खदान के चारों ओर चहारदीवारी या घेराबंदी की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










