धारदार हथियार से युवक की हत्या, पीएलएफआइ पर शक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने लहूलुहान अवस्था में दोनों को किया बरामद खूंटी के अंबाटोली का रहनेवाला था युवक चक्रधरपुर : बंदगांव के रुवाउली जंगल में दो युवक लहूलुहान अवस्था में मिले. उन पर धारदार हथियार व पत्थर से वार किया गया था. इसमें सिलेसकर हेंब्रम (25) की मौत हो गयी. दूसरा मतलु भेंगरा (25) घायल है. घायल […]
विज्ञापन
पुलिस ने लहूलुहान अवस्था में दोनों को किया बरामद
आपके शहर में
विज्ञापन
खूंटी के अंबाटोली का रहनेवाला था युवक
चक्रधरपुर : बंदगांव के रुवाउली जंगल में दो युवक लहूलुहान अवस्था में मिले. उन पर धारदार हथियार व पत्थर से वार किया गया था. इसमें सिलेसकर हेंब्रम (25) की मौत हो गयी. दूसरा मतलु भेंगरा (25) घायल है. घायल युवक का इलाज खूंटी के सदर अस्पताल में चल रहा है. सिलेसकर खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र के अंबाटोली के रहने वाला था. मतलू भी उसी गांव का है. ग्रामीणों के मुताबिक, नक्सल संगठन पीएलएफआइ ने घटना को अंजाम दिया है.
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को रुवाउली जंगल में लाका मुंडा ने दो युवकों को लहूलुहान अवस्था में देखा. उन्होंने इसकी सूचना बंदगांव थाना को दी. पुलिस शाम 5.30 बजे जंगल पहुंची और दोनों को अस्पताल भेजा. यहां सिलेसकर को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं मतलु का इलाज चल रहा है. लाका मुंडा के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि पुलिस नक्सली मामला से इनकार कर रही है. शनिवार की दोपहर चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया. मृतक के छोटे भाई अरविंद हेंब्रम पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन