ePaper

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गया जेल

Updated at : 20 Aug 2019 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गया जेल

झींकपानी : झींकपानी थानांतर्गत आसुरा पंचायत के तानीबासा में लगभग डेढ़ महीने पूर्व तीन वर्षीया बच्ची से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी जमादार अल्डा उर्फ जरंग अल्डा को पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार तड़के चार बजे तानीबासा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था. इस संबंध में […]

विज्ञापन

झींकपानी : झींकपानी थानांतर्गत आसुरा पंचायत के तानीबासा में लगभग डेढ़ महीने पूर्व तीन वर्षीया बच्ची से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी जमादार अल्डा उर्फ जरंग अल्डा को पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार तड़के चार बजे तानीबासा स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था.

इस संबंध में पीड़िता की मां ने विगत नौ जुलाई को आरोपी के खिलाफ झींकपानी थाना में नामजद मामला दर्ज कराया था, जिसके अनुसार आठ जुलाई को वह घर के पास ही खेत में काम करने गयी थी, जबकि बच्ची घर में अकेली थी. जब वह घर लौटी तो आरोपी घर के अंदर से हड़बड़ा कर निकल रहा था.

शंका होने पर वह घर के अंदर गयी तो पता चला कि बच्ची के साथ बलात्कार हुआ है. घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर रखा था, लेकिन वह चकमा देकर भाग निकला. गौरतलब है कि आरोपी पीड़िता का चचेरा भाई व पड़ोसी है. घटना के बाद भागकर वह कोलकाता के किसी ईंट भट्ठे में काम कर रहा था, जहां से वह रविवार को ही गांव लौटा था, जिसकी सूचना मिलने पर झींकपानी थाना प्रभारी नागेंद्र ओझा ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola