महिला की धारदार हथियार से हत्या, गैंगरेप की आशंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Aug 2019 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

चांडिल के तिरुलडीह थाना क्षेत्र की घटना, ससुराल वालों पर शक, केस दर्ज पति के भाई व मां समेत चार बनाये गये आरोपी चांडिल : तिरुलडीह थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविका (33) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी. हत्या से पहले गैंगरेप की आशंका जतायी जा रही है. सेविका के माता-पिता ने […]
विज्ञापन
चांडिल के तिरुलडीह थाना क्षेत्र की घटना, ससुराल वालों पर शक, केस दर्ज
पति के भाई व मां समेत चार बनाये गये आरोपी
चांडिल : तिरुलडीह थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविका (33) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी. हत्या से पहले गैंगरेप की आशंका जतायी जा रही है. सेविका के माता-पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का शक जताया है. घटना की सूचना के बाद गुरुवार की सुबह पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया. मृतका के पिता ने पति के भाई व मां समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जानकारी के मुताबिक, पति ने शादी के दो साल बाद दूसरी शादी कर ली थी.
इसके विरोध में सेविका ने थाने में मामला दर्ज कराया था. फिलहाल पति जेल में है. सेविका की एक छह साल की बेटी है, जो हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है. वह घर में अकेली रहती थी. मायके के लोगों ने बताया, तीन दिन पूर्व वह मायके गयी थी. अपनी बेटी से भी मिली थी. पुलिस के मुताबिक, सेविका को साड़ी से बांध दिया गया था. कंधे व पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




