चाईबासा की युवती के अपहरण का आरोपी गया से गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बड़ीबाजार के कसाई मोहल्ला निवासी है आरोपी शादीशुदा होने के बावजूद युवती को प्रेम जाल में फंसाया सदर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा चाईबासा : चाईबासा पुलहातु की युवती का अपहरण कर भगाने के मामले में सदर पुलिस ने बड़ीबाजार कसाई मोहल्ला निवासी मो शहनवाज को बिहार के गया से […]
विज्ञापन
बड़ीबाजार के कसाई मोहल्ला निवासी है आरोपी
आपके शहर में
विज्ञापन
शादीशुदा होने के बावजूद युवती को प्रेम जाल में फंसाया
सदर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
चाईबासा : चाईबासा पुलहातु की युवती का अपहरण कर भगाने के मामले में सदर पुलिस ने बड़ीबाजार कसाई मोहल्ला निवासी मो शहनवाज को बिहार के गया से गिरफ्तार किया है. उसके पास से युवती को बरामद किया गया. सोमवार को दोनों को चाईबासा लाया गया. यहां युवती को उसके परिवार वालों के हवाले कर दिया गया.
वहीं आरोपी मो शहनवाज को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. इस संबंध में सूचना के मुताबिक कसाई मोहल्ला निवासी शहनवाज शादीशुदा है. उसकी पत्नी गर्भवती है. उसने पुलहातु की युवती को अपने प्रेम जाल में फांस लिया. 27 जुलाई की रात युवती अपने घर से निकली तो उसने अपहरण कर लिया.
उसे ओड़िशा समेत विभिन्न जगहों में रखने के बाद बिहार के गया ले गया. 28 जुलाई को युवती के घरवालों ने थाने में शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी. मोबाइल ट्रेस कर पुलिस ने मो शहनवाज को गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन