चाईबासा : पेड़ से टकरायी बाइक, दो की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चाईबासा-झींकपानी मुख्य मार्ग (एनएच 75) पर गंगाबासा के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में जगन्नाथपुर के शिव मंदिर टोला के राहुल पटेल (23) व प्रियरंजन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह (23) शामिल हैं. शनिवार की सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम […]
विज्ञापन
चाईबासा-झींकपानी मुख्य मार्ग (एनएच 75) पर गंगाबासा के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में जगन्नाथपुर के शिव मंदिर टोला के राहुल पटेल (23) व प्रियरंजन सिंह उर्फ गुड्डू सिंह (23) शामिल हैं. शनिवार की सुबह दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया.
राहुल पटेल सहारा इंडिया के जगन्नाथपुर शाखा कार्यालय में लिपिक पद पर कार्यरत थे. वहीं प्रियरंजन सिंह टाटा कॉलेज में स्नातक पार्ट-3 के छात्र थे. परिजनों ने बताया, राहुल किसी काम से चाईबासा गया था. यहां से वह अपने दोस्त प्रियरंजन के साथ बाइक से जगन्नाथपुर लौट रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन