शादीशुदा युवक संग युवती फरार, घर लाने पर जहर खाने से मौत

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंपा चाईबासा : शादीशुदा युवक के साथ फरार युवती ने परिजनों द्वारा वापस घर लाने पर सोमवार को अपने घर में जहर खा ली. इससे चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना मुफस्सिल थानांतर्गत पुरनिया गांव की थी. मंगलवार को पुलिस ने शव […]

विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंपा

आपके शहर में

विज्ञापन
चाईबासा : शादीशुदा युवक के साथ फरार युवती ने परिजनों द्वारा वापस घर लाने पर सोमवार को अपने घर में जहर खा ली. इससे चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना मुफस्सिल थानांतर्गत पुरनिया गांव की थी. मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
युवती की मां सुकमारो महाराणा ने बताया कि उसकी बेटी सोयवणी महाराणा (18) रविवार को गंजड़ा गांव के शादीशुदा के साथ भाग गयी. उक्त युवक उसे शादी की नीयत से बहला फुसला कर ले गया था. इसकी खबर मिलने पर सोमवार को सुबह गंजड़ा गांवजाकर बेटी अपने घर वापस ले आया.
घर पहुंचने के बाद दोपहर में बेटी ने जहर खा ली. इससे उसकी तबीयत खराब हो गयी. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान सोमवार की रात करीब 2 बजे बेटी की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि वह जिस व्यक्ति के साथ भागी थी, वह पहले से शादीशुदा है. उसका एक बच्चा भी है. बेटी का शादी सामाजिकरीति-रिवाज से दूसरे लड़के के साथ कराना था. उसका रिश्ता लग रहा था. इसी बीच वह भाग गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola