झींकपानी: सड़क हादसे में दो घायल

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा : झींकपानी थाना अंतर्गत जोड़ापोखर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार चाईबासा के सरायकेला मोड़ निवासी भरत खलखो और सुरेश प्रजापति घायल हो गये. घटना गुरुवार की शाम 7 बजे की है. इस हादसे में भरत खलखो का बायां पैर टूट गया है. दोनों घायलों 108.एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया. सुरेश को […]

विज्ञापन

चाईबासा : झींकपानी थाना अंतर्गत जोड़ापोखर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार चाईबासा के सरायकेला मोड़ निवासी भरत खलखो और सुरेश प्रजापति घायल हो गये. घटना गुरुवार की शाम 7 बजे की है. इस हादसे में भरत खलखो का बायां पैर टूट गया है. दोनों घायलों 108.एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुरेश को पैर में हल्की चोट आयी है. दोनों जगन्नाथपुर से बाइक पर सवार होकर शाम को चाईबासा लौट रहे थे. घायल सुरेश ने बताया कि एक ट्रक के चपेट में आने से वे दोनों बाल-बाल बच गये. वे दोनों बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा. उस समय सामने आ रहे एक ट्रक सामने पहुंच गया. ट्रक चालक की सूझबूझ से दोनों बच गये.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola