चाईबासा : महिला की हत्या, शव को पेड़ से लटकाया

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा :टोंटो थाना अंतर्गत पुरनापानी गांव के देउरीसाई टोला में एक महिला की अपराधियों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया. परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जतायी है. घटना शनिवार देर रात की है. ग्रामीणों की सूचना पर रविवार सुबह पुलिस ने पास के जंगल से शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम […]

विज्ञापन
चाईबासा :टोंटो थाना अंतर्गत पुरनापानी गांव के देउरीसाई टोला में एक महिला की अपराधियों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया. परिजनों ने दुष्कर्म की आशंका जतायी है. घटना शनिवार देर रात की है.
ग्रामीणों की सूचना पर रविवार सुबह पुलिस ने पास के जंगल से शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका तीन बच्चों की मां थी. वह तीनों बच्चों संग घर में अकेली रहती थी. पति ओड़िशा में मजदूरी करता है. शनिवार की रात वह अपने बच्चों के साथ सो रही थी. घर का दरवाजा टूटा हुआ था. रात करीब 11 बजे बच्चों ने अपनी मां को बिस्तर पर नहीं पाकर रोते-रोते पड़ोसी के घर चले गये. देर रात होने के कारण ग्रामीणों ने भी महिला की खोजबीन नहीं की. रविवार सुबह खेत में हल जोतने गये ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटकते देखा. इसकी सूचना मुंडा समेत गांव के लोग को दी.
ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और आत्महत्या का स्वरूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया. महिला के बायें पैर और छाती पर गहरे जख्म के निशान थे. रास्ते में खून गिरा देखा गया है. इधर, पति के बयान पर अज्ञात खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सूचना पाकर जिला परिषद उपाध्यक्ष चांदमनी बलमुचु भी घटनास्थल पहुंची.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola