घरेलू विवाद में पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन

गंभीर हालत में एमजीएम रेफर किया चाईबासा : मंझारी थानांतर्गत मेरोमहोनर गांव में घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को टांगी से मारकर जख्मी किया. घटना बुधवार की दिन के करीब तीन बजे की है. घटना में सुरीन बिरुवा (22) के सिर में गंभीर चोट आयी है. माता-पिता ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र मंझारी […]

विज्ञापन

गंभीर हालत में एमजीएम रेफर किया

आपके शहर में

विज्ञापन

चाईबासा : मंझारी थानांतर्गत मेरोमहोनर गांव में घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को टांगी से मारकर जख्मी किया. घटना बुधवार की दिन के करीब तीन बजे की है. घटना में सुरीन बिरुवा (22) के सिर में गंभीर चोट आयी है. माता-पिता ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र मंझारी ले गये. उसकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक ने सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया.

सदर अस्पताल से भी चिकित्सकों ने एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया. जख्मी श्री बिरूवा ने बताया कि मंगलवार रात में वह झींकपानी प्रखंड अंतर्गत चोया मेला देखने गया था. बुधवार को सुबह घर गया और खटिया पर सो रहा था.

उसी समय उसकी पत्नी ने जान मारने की नियत से टांगी से सिर पर प्रहार कर दिया. इसके बाद पत्नी घर के अंदर जाकर छिप गयी. उन्होंने ने बताया कि पति-पत्नी नि:संतान है. पत्नी अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करती है. थाना मे पत्नी के खिलाफ जानलेवा हमले का लिखित शिकायत किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola