दो महिलाओं से दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट में 9 लोगों पर केस दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2019 3:24 AM
चाईबासा : मारपीट कर हत्या की धमकी देने व दो महिलाओं से दुष्कर्म का प्रयास मामले में गुवा थाना में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों में नोवामुंडी के टंकीसाई निवासी आकाश खंडाइत, राजू दास, कृष्णा दास, गगन खंडाइत, विट्टू सामंत, गणेश महाराणा व बड़बिल निवासी मो सकीर हुसैन व […]
चाईबासा : मारपीट कर हत्या की धमकी देने व दो महिलाओं से दुष्कर्म का प्रयास मामले में गुवा थाना में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों में नोवामुंडी के टंकीसाई निवासी आकाश खंडाइत, राजू दास, कृष्णा दास, गगन खंडाइत, विट्टू सामंत, गणेश महाराणा व बड़बिल निवासी मो सकीर हुसैन व मो नसीब शामिल है.
नोवामुंडी के टंकसाई निवासी के बयान पर 22 जनवरी 2019 को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया था. न्यायालय के आदेश पर 12 जून 2014 को उक्त मामले का गुवा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. दर्ज मामले में बताया गया कि उसकी पत्नी व उसकी सहेली बड़ाजामदा बाजार गयी थी. बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी कर दोनों लौट रही थी. उसी समय रास्ते में एक सुनसान जगह पर उक्त आरोपियों ने दोनों महिला को पकड़ लिया.
छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया. कुछ देर बाद जब वह खोजते हुए, वहां पहुंचा तो उसको रस्सी से उसका हाथ-पैर बांध दिया. उक्त आरोपियों ने लाठी-डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया. आरोपी बिट्टू ने हाथ घड़ी और गर्दन से सोने की चेन छीन ली. इसके बाद जान मारने की धमकी दी. पिस्तौल से हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गये. वहां से सोनाराम महाराणा और उसकी पत्नी सुनीता और एक महिला लक्ष्मी किसी तरह घर पहुंचे. इसके बाद सोनाराम ने आरोपियों के घर जाकर कहा-ऐसा क्यों किया. इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










