शराब दुकान के विरुद्ध गांव में लगाये साइनबोर्ड
सदर प्रखंड : पाताहातु गांव में शराब का सेवन व फिजूल अड्डाबाजी नहीं करने की अपील की चाईबासा : सदर प्रखंड के पाताहातु गांव के जागरूक महिला-पुरुषों व युवाओं द्वारा सरकारी शराब दुकान खोले जाने के विरुद्ध आवाज बुलंद किये जाने के बाद ग्राम सभा के निर्णयानुसार क्षेत्र में साइन बोर्ड के माध्यम से शराब […]
सदर प्रखंड : पाताहातु गांव में शराब का सेवन व फिजूल अड्डाबाजी नहीं करने की अपील की
आपके शहर में
चाईबासा : सदर प्रखंड के पाताहातु गांव के जागरूक महिला-पुरुषों व युवाओं द्वारा सरकारी शराब दुकान खोले जाने के विरुद्ध आवाज बुलंद किये जाने के बाद ग्राम सभा के निर्णयानुसार क्षेत्र में साइन बोर्ड के माध्यम से शराब का सेवन एवं फिजूल अड्डाबाजी और जुआ न खेलने की अपील की है.
मंगलवार को ग्रामीण मुंडा सुनील देवगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लेने के बाद साइन बोर्ड लगाया गया. बैठक में कहा गया कि साइनबोर्ड में लिखे तथ्यों के विरुद्ध आचरण करने वाले दंड के भागीदार होंगे. बैठक में काफी संख्या में युवक व महिलाएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए