शादी में फिजूलखर्ची पर रोक लगायेगा मारवाड़ी समाज

Updated:
विज्ञापन

समाज के लोगों ने विभिन्न मुद्दों पर रखा अपना पक्ष 12 मई को वोट जरूर करने की अपील की गयी चाईबासा : चाईबासा मारवाड़ी सम्मेलन ने सोमवार को स्थानीय रुंगटा मैरेज हाउस में बैठक की. इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अनिल मुरारका ने की. बैठक में समाज हित के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. शादी-ब्याह […]

विज्ञापन

समाज के लोगों ने विभिन्न मुद्दों पर रखा अपना पक्ष

आपके शहर में

विज्ञापन

12 मई को वोट जरूर करने की अपील की गयी

चाईबासा : चाईबासा मारवाड़ी सम्मेलन ने सोमवार को स्थानीय रुंगटा मैरेज हाउस में बैठक की. इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अनिल मुरारका ने की. बैठक में समाज हित के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. शादी-ब्याह में होने वाले फिजूल खर्च पर रोक लगाने पर सभी समाज बंधु ने सहमति जतायी. सम्मेलन ने आयोजित होली मिलन समारोह का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया. बैठक में समाज के लोगों ने कई सुझाव दिये.

वहीं कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक में समाज के सभी बंधुओं से आग्रह किया गया कि 12 मई को चुनाव में मतदान जरूर करें. लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. बैठक में मुकुंद रुंगटा रामचन्द्र चिरानिया, राजकुमार मुंधड़ा, इंदर पसारी, अनिल मुरारका, शिबू अग्रवाल, मनोज शर्मा, नरेश अग्रवाल, पवन चांडक, शिव बजाज, अजय बजाज, रमेश खिरवाल, राधेश्याम अग्रवाल, विजय अग्रवाल, गौरी शंकर चिरानिया, श्रवण खोवाला, अशोक विजयवर्गी, अमित मिल, दिलीप चिरानियां, अशोक नेवटिया, रूपेश अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, कैलाश चौधरी, जय प्रकाश मुंधडा, मधुसूदन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुशील चौबे, राजेश मेहता, प्रभात दोदराजका, ओम टिबरेवाल, शिव जोशी, संजीव खिरवाल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola