जेएलएन कॉलेज में बंद बीएड शुरू कर भविष्य बचाये विभाग

Updated:
विज्ञापन

जेएलएन कॉलेज में चार वर्षों से बंद है बीएड की पढ़ाई बीएड में प्रत्येक वर्ष करीब एक सौ विद्यार्थी होते थे उत्तीर्ण बीएड के लिए कॉलेज में बना था 53 लाख रुपये का भवन चक्रधरपुर : चक्रधरपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में बीएड की पढ़ाई बंद होने से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गयी है. […]

विज्ञापन

जेएलएन कॉलेज में चार वर्षों से बंद है बीएड की पढ़ाई

आपके शहर में

विज्ञापन
बीएड में प्रत्येक वर्ष करीब एक सौ विद्यार्थी होते थे उत्तीर्ण
बीएड के लिए कॉलेज में बना था 53 लाख रुपये का भवन
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर स्थित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में बीएड की पढ़ाई बंद होने से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गयी है. अब बीएड की पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को दूर दराज कॉलेजों में जाना पड़ता है. सबसे अधिक दिक्कत छात्राओं को होती है. हालांकि कॉलेज में 2014-15 सत्र से पहले बीएड की पढ़ाई होती थी. कॉलेज में वर्ष 2005 से बीएड की पढ़ाई शुरू हुई थी. यहां प्रत्येक वर्ष 100 विद्यार्थियों का नामांकन होता था. कॉलेज में 10 वर्षों तक बीएड की पढ़ाई हुई. इसके बाद अचानक बंद हो गयी. वर्ष 2015 में बीएड बंद हो जाने से इच्छुक विद्यार्थी वंचित हो रहे हैं.
53 लाख रुपये से बना था बीएड भवन
जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में बीएड संकाय के लिए विभाग ने वर्ष 2013 में 53 लाख रुपये से भवन निर्माण किया. इसमें एक हॉल व ऑफिस के लिए कमरे शामिल है. भवन निर्माण के एक साल बाद कॉलेज में बीएड की पढ़ाई बंद हो गयी.
जमीन, भवन व स्थायी कर्मचारी नहीं होने से बीएड हुआ बंद : जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के बीएड संकाय के सदस्य डॉ पी सिओल ने कहा कि कॉलेज में एनसीटी भुवनेश्वर बीएड की पढ़ाई संचालित कर रहा था. बीएड के लिए तय मापदंड में जमीन, भवन, स्थायी कर्मचारी आदि जरूरी है. कॉलेज में उक्त सुविधाएं नहीं थीं. इस कारण बीएड की पढ़ाई बंद हो गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola