होली खेलने के दौरान एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2019 1:31 AM
किरीबुरू : सेल के मुर्गापाड़ा (किरीबुरू) स्थित आवास में रहकर साइकिल से शहर में घूमकर गर्म कपड़े, ऊनी वस्त्र आदि बेचने वाले रघुवीर शर्मा (60) की होली खेलने के दौरान प्रॉस्पेक्टिंग चौक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी. रघुवीर अपनी साइकिल से दोपहर साढ़े ग्यारह बजे मेन मार्केट से होली खेल प्रोस्पेक्टिंग में पैदल […]
किरीबुरू : सेल के मुर्गापाड़ा (किरीबुरू) स्थित आवास में रहकर साइकिल से शहर में घूमकर गर्म कपड़े, ऊनी वस्त्र आदि बेचने वाले रघुवीर शर्मा (60) की होली खेलने के दौरान प्रॉस्पेक्टिंग चौक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी. रघुवीर अपनी साइकिल से दोपहर साढ़े ग्यारह बजे मेन मार्केट से होली खेल प्रोस्पेक्टिंग में पैदल साइकिल धकेलते जा रहे थे.
तभी वह चक्कर खाकर गिर पड़े व घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस अस्पताल ले गयी. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रघुवीर का किरीबुरू में कोई नहीं है तथा वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला के मोरना प्रखंड अंतर्गत खरपौड़ गांव का निवासी थे. वह विगत 30 वर्षों से किरीबुरू में उक्त काम कर रहा था. पड़ोसियों के अनुसार रघुवीर साइकिल लेकर घर से निकलते समय काफी परेशान था. रघुवीर के परिजनों को फोन से उसकी मौत की जानकारी दे दी गयी है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










