दिन दहाड़े ग्रिल तोड़कर घर से नकद और गहनों की चोरी
चक्रधरपुर : शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 स्थित कंसारी टोला में दिन दहाड़े चोरों ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर में सेंधमारी कर नगद समेत करीब डेढ़ लाख रुपये आभूषणों की चोरी कर ली. घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार कंसारी टोला निवासी […]
चक्रधरपुर : शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 स्थित कंसारी टोला में दिन दहाड़े चोरों ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर में सेंधमारी कर नगद समेत करीब डेढ़ लाख रुपये आभूषणों की चोरी कर ली. घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार कंसारी टोला निवासी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी उमा शंकर नंदा अपने घर में अकले रहते है.
आपके शहर में
गुरुवार दोपहर ब्राह्मण भोज के लिए घर के पास एक श्राद्धक्रम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गये थे. इसका फायदा उठाते हुए खाली घर के पिछले दरवाजे में लगे लोहे के ग्रिल व लकड़ी के दरवाजा को तोड़ कर चोर अंदर प्रवेश कर गये.
इसके बाद घर में रखे दो अलमारी को तोड़ कर उसमें रखे नगद साढ़े दस हजार रुपये समेत सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर चलते बने. इधर, जब ब्राह्मण भोज कर श्री नंदा घर लौटे, तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है. वहीं दोनों अलमारियां खुली हुई हैं. इसके बाद श्री नंदा ने हल्ला मचाते हुए आसपास के लोगों को इकट्ठा किया. वार्ड पार्षद दिनेश जेना की सूचना पर चक्रधरपुर थाना के निरीक्षक बीबी सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना का मुआयना करते हुए आवश्यक जानकारियां ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए