छात्राओं ने लगाया आरोप – ” हॉस्टल के कमरों में घुस कर मारपीट करते हैं शिक्षक “

Updated:
विज्ञापन

दीवार फांद कर उपायुक्त कार्यालय पहुंची 46 छात्राएं चाईबासा : चाईबासा स्थित अनुसूचित जनजाति बुनियादी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल के शिक्षकों पर हॉस्टल में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. शुक्रवार को 10वीं कक्षा की 46 छात्राएं दीवार फांदकर डीसी से शिकायत करने पहुंचीं. डीसी की अनुपस्थिति में छात्राओं ने जिला शिक्षा […]

विज्ञापन

दीवार फांद कर उपायुक्त कार्यालय पहुंची 46 छात्राएं

आपके शहर में

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा स्थित अनुसूचित जनजाति बुनियादी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल के शिक्षकों पर हॉस्टल में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. शुक्रवार को 10वीं कक्षा की 46 छात्राएं दीवार फांदकर डीसी से शिकायत करने पहुंचीं. डीसी की अनुपस्थिति में छात्राओं ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) प्रदीप चौबे व प्रशिक्षु आइएएस नीतीश कुमार के समक्ष अपनी बातें रखीं. करीब एक घंटे तक वार्ता के बाद सभी छात्राओं को समझा-बुझाकर वापस स्कूल भेज दिया गया.

हॉस्टल के कमरे में घुस जाते हैं शिक्षक : छात्राओं का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक हॉस्टल के कमरों में घुसकर छात्राओं के साथ मारपीट करते हैं. वार्डन से कई बार शिकायत करने पर भी अब तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें मजबूरन दीवार फांदकर शिकायत करने आना पड़ा. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईओ व प्रशिक्षु आइएएस ने तत्काल दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया. स्कूल की वार्डन प्रतिमा टोप्पो व शिक्षकों ने पदाधिकारियों के समक्ष गलती स्वीकार कर आगे शिकायत नहीं मिलने की बात कही. शिक्षकों और वार्डन के माफी मांगने के बाद डीइओ ने सभी 46 छात्राओं को वापस स्कूल पहुंचाया.
अभिभावकों ने स्कूल में किया हंगामा : स्कूल की चहारदीवारी फांदकर उपायुक्त कार्यालय जाने की सूचना मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे. अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में न कभी अभिभावकों के साथ बैठक होती है और न ही किसी नियम का पालन होता है. बच्चों के साथ कई बार मारपीट हो चुकी है. शिक्षक का प्रवेश हॉस्टल में वर्जित होने के बावजूद शिक्षक किस अधिकार से हॉस्टल में पहुंचते हैं. करीब बीस मिनट तक अभिभावकों ने हंगामा किया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola