हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं महिलाएं
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सिमदी पंचायत अंतर्गत आमलगोड़ा गांव में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी की ओर से संचालित स्वयं सहायता महिला समूह के ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर महंती ने किया. सात दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन मुख्य अतिथि श्री महंती ने कहा कि महिलाएं अब […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सिमदी पंचायत अंतर्गत आमलगोड़ा गांव में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी की ओर से संचालित स्वयं सहायता महिला समूह के ग्राम संगठन कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीर महंती ने किया.
आपके शहर में
सात दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन मुख्य अतिथि श्री महंती ने कहा कि महिलाएं अब समाज के हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं हैं. ग्राम संगठन के माध्यम से महिला समिति में शामिल महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. महिलाओं के विकास से ही देश का विकास का सपना देखा जा सकता है. ग्राम संगठन में शामिल मां शीतला महिला समिति की अध्यक्ष मालती कर्मकार, सचिव रुम्पा सरदार, महिला कल्याण आजीविका राखी मंडल की अध्यक्ष कलावती महतो, सचिव बिमला माझी, मां मनसा आजीविका राखी मंडल की अध्यक्ष दलाली सरदार, सचिव अष्टमी सरदार, मां सरस्वती आजीविका महिला मंडल की अध्यक्ष दमयन्ती महतो, सचिव सीमा महतो, मां लक्ष्मी आजीविका सखी मंडल की अध्यक्ष शेफाली महतो, सचिव जानकी महतो, बाबाजी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष त्रिलोचन सरदार, सचिव राजेश्वर महतो, खड़ी पहाड़ी वृद्ध समिति के अध्यक्ष ननिगोपाल महतो, सचिव विकास मुंडा आदि शामिल थे. मौके पर बिनय महतो, राजेश्वर महतो, हीरा गोप, लखन मांडी, आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए