पिस्तौल का भय दिखा ट्रक लूटने की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ दो को पकड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
घटना एक मार्च चाईबासा बाइपास की 28 फरवरी को गिरफ्तार सत्यव्रत महंती व फरार नमित महंती जमानत पर सरायकेला जेल से हुए थे रिहा चाईबासा : लूटकांड में एसीजेएम सरायकेला की अदालत से जमानत पाने के दूसरे ही दिन चाईबासा में ट्रक लूटने का प्रयास कर रहे सत्यव्रत महंती उर्फ टिंकू और उसके साथी धनु […]
विज्ञापन
घटना एक मार्च चाईबासा बाइपास की
आपके शहर में
विज्ञापन
28 फरवरी को गिरफ्तार सत्यव्रत महंती व फरार नमित महंती जमानत पर सरायकेला जेल से हुए थे रिहा
चाईबासा : लूटकांड में एसीजेएम सरायकेला की अदालत से जमानत पाने के दूसरे ही दिन चाईबासा में ट्रक लूटने का प्रयास कर रहे सत्यव्रत महंती उर्फ टिंकू और उसके साथी धनु प्रधान उर्फ रजत प्रधान को मुफ्फसिल थाना पुलिस ने धर दबोचा. जबकि अंधेरे का फायदा उठकर उनके दो अन्य साथी निमित महंती व अभिमन्यु महतो उर्फ डिंगला भाग निकलने में सफल रहे.
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल डबल बैरल का, 315 बोर की दो गोली, दो मोबाइल फोन, एक बाइक (जेएच-05बीएफज/0742) तथा घटनास्थल से फरार अभिमन्यु महतो का ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया है.
उक्त जानकारी चाईबासा एसडीपीओ अमर कुमार पांडे ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी. उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को गिरफ्तार सत्यव्रत महंती व फरार नमित महंती जमानत पर सरायकेला जेल से रिहा हुए थे. इसके एक दिन बाद एक मार्च की रात दोनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ चाईबासा बाइपास पहुंचे थे.
यहां पिस्तौल लहराते हुए आरोपी ट्रकों को लूटने के लिए रुकवाने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी गयी. इस पर तुरत कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम सिकुरसाई फुटबॉल मैदान के पास पहुंची, तो पाया कि चार लोग वहां ट्रकों को लूटने के लिए पिस्तौल चमका रहे हैं. इस पर पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए जैसे ही आगे बढ़ी, तो उनमें से दो अपराधी बाइक पर सवार होकर भाग निकले, जबकि दो अन्य खेत की ओर भागने लगे.
पीछा किया गया, तो उनमें से एक सत्यव्रत ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, लेकिन गोली नहीं चली, जिससे पुलिस जवान बाल-बाल बच गये. इस बीच सत्यव्रत ने दूसरी बार प्रयास करते हुए फिर से पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन तब तक पुलिस ने उसे दबोचा. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सत्यव्रत व फरार निमित के खिलाफ सरायकेला में लूट व एटीएम तोड़ने तथा खरसवां में एक लूट का मामला दर्ज है. जबकि गिरफ्तार धनु व फरार अभिमन्यु के बैक ग्राउंड चेक किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन