घाटशिला : एक करोड़ के इनामी नक्सली आकाश के घर की हुई कुर्की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2019 1:04 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला पुलिस ने एक करोड़ के इनामी नक्सली आकाश उर्फ असीम मंडल के बंगाल स्थित घर की कुर्की की. दूसरी तरफ पुलिस ने रंजीत पाल उर्फ राहुल उर्फ रोहित पाल उर्फ तड़ित के घर की कुर्की की. पुलिस को वहां कोई नहीं मिला. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वह 30 वर्ष पूर्व […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला पुलिस ने एक करोड़ के इनामी नक्सली आकाश उर्फ असीम मंडल के बंगाल स्थित घर की कुर्की की. दूसरी तरफ पुलिस ने रंजीत पाल उर्फ राहुल उर्फ रोहित पाल उर्फ तड़ित के घर की कुर्की की.
पुलिस को वहां कोई नहीं मिला. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वह 30 वर्ष पूर्व आकाश घर छोड़ कर चला गया है. घर में छह भाई रहते हैं. आकाश के घर से पुलिस को कुछ नहीं मिला.
पुलिस ने बताया कि आकाश उर्फ असीम मंडल का घर भद्रकोना पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में है. पुलिस दल बल के साथ आकाश उर्फ असीम मंडल के घर की कुर्की करने पहुंची थी.
दूसरी तरफ पुलिस ने बांकुड़ा जिला के बारीकुल गांव खेजुर खना निवासी रंजीत पाल के घर की कुर्की की है. पुलिस ने बताया कि रंजीत पाल का एक भाई है.
उसने अपना घर दूसरी जगह पर बना लिया है. रंजीत पाल उर्फ राहुल उर्फ तड़ित के घर में कुछ नहीं था. इससे पूर्व भी कई जगहों पुलिस ने उसके घर की कुर्की कर ढाह दिया था. इसके कारण कुर्की के दौरान पुलिस को घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ.
एसडीपीओ ने बताया कि आकाश उर्फ असीम मंडल पर एक करोड़ का इनाम है. उसके घर की कुर्की गयी है. घर से कुछ भी बरामद करने में सफलता हासिल नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




