चाईबासा : खाता नंबर पूछ कर निकाले रुपये

Updated:
विज्ञापन

चाईबासा : टोंटो थाना क्षेत्र के बड़ा झींकपानी ग्राम निवासी डोबरो हांसदा को फोन कर एटीएम चालू रखने के लिए एकाउंट नंबर की मांग कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा 24 हजार 898 रुपये की निकासी कर ली गई है. इस संबंध में डोबरो हांसदा ने टोंटो थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है. […]

विज्ञापन
चाईबासा : टोंटो थाना क्षेत्र के बड़ा झींकपानी ग्राम निवासी डोबरो हांसदा को फोन कर एटीएम चालू रखने के लिए एकाउंट नंबर की मांग कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा 24 हजार 898 रुपये की निकासी कर ली गई है. इस संबंध में डोबरो हांसदा ने टोंटो थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है.
डोबरो ने बताया कि उसके बड़े भाई के फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आया था. अज्ञात ने खुद को एसबीआई बैंक का सदस्य बताया. कहा कि एटीएम बंद हो गया है, जिसे चालू करने के लिए एकाउंट नंबर की मांग की गई. मैंने स्टेट बैंक का एकाउंट नंबर दे दिया. जब 14 दिसंबर को खाता चेक किया, तो मालूम पड़ा कि अलग-अलग रूप में खाता से 24 हजार 898 रुपये की निकासी कर ली गई है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola