अति आवश्यक वाहनों को नो इंट्री में दो घंटे की छूट

चाईबासा : चाईबासा शहर में 16 घंटे की नो इंट्री से व्यवसाय को नुकसान हो रहा था. इसे लेकर जिला प्रशासन ने दिन में दो घंटे (सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक) अति आवश्यक व्यावसायिक वाहनों को शहर में प्रवेश की छूट दी है. हालांकि इसके लिए वाहनों को प्रशासन से स्टिकर (स्लिप) […]
चाईबासा : चाईबासा शहर में 16 घंटे की नो इंट्री से व्यवसाय को नुकसान हो रहा था. इसे लेकर जिला प्रशासन ने दिन में दो घंटे (सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक) अति आवश्यक व्यावसायिक वाहनों को शहर में प्रवेश की छूट दी है. हालांकि इसके लिए वाहनों को प्रशासन से स्टिकर (स्लिप) लेना होगा. वहीं अयस्क लदे ट्रकों को हाता की ओर से जाने की अनुमति मिलेगी. उक्त निर्णय मंगलवार को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया. बैठक में सभी सदस्यों से सुझाव मांगी गयी. इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. रात में वाहन का परिचालन कराने पर सहमति बनी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




