नये प्राचार्य की तलाश शुरू, मानदेव प्रसाद व रणविजय पर गिरेगी गाज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2018 4:40 AM

विज्ञापन

विवि स्तर पर गठित पांच सदस्यीय कमेटी जल्द सौंपेगी रिपोर्ट चाईबासा : ज्ञान चंद जैन कॉमर्स कॉलेज का विवाद खत्म करने के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय ने नए प्राचार्य की तलाश शुरू कर दी है. केयू के कई अंगीभूत महाविद्यालयों से वरिष्ठ शिक्षकों की वरीयता सूची मांगी गयी है. कॉलेज को नैक की मान्यता दिलाने व […]

विज्ञापन

विवि स्तर पर गठित पांच सदस्यीय कमेटी जल्द सौंपेगी रिपोर्ट

चाईबासा : ज्ञान चंद जैन कॉमर्स कॉलेज का विवाद खत्म करने के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय ने नए प्राचार्य की तलाश शुरू कर दी है. केयू के कई अंगीभूत महाविद्यालयों से वरिष्ठ शिक्षकों की वरीयता सूची मांगी गयी है. कॉलेज को नैक की मान्यता दिलाने व बेहतर शिक्षण माहौल देने में विवि जुड़ा है. वहीं कॉमर्स कॉलेज के वर्तमान प्रभारी प्राचार्य डॉ मानदेव प्रसाद और परीक्षा नियंत्रण डॉ रणविजय पर कार्रवाई हो सकती है.
प्राचार्य व परीक्षा नियंत्रक का हो सकता है तबादला
विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज मामले की जांच रिपोर्ट मिलते ही कुलपति कड़ा रुख अख्तियार कर सकती हैं. कॉमर्स कॉलेज में शिक्षक के मात्र चार पद सृजित है. ऐसे में नये प्राचार्य मिलते ही कई फेरबदल के आसार हैं. वर्तमान प्राचार्य डॉ मानदेव प्रसाद और परीक्षा नियंत्रक डॉ रणविजय के तबादला की बात सामने आ रही है.
मुफस्सिल थाना प्रभारी ने कुलपति से की मुलाकात : जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ मानदेव प्रसाद व परीक्षा नियंत्रक डॉ रणविजय कुमार ने एक दूसरे के खिलाफ मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत की थी. इसे लेकर सोमवार को मुफस्सिल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कुलपति डॉ शुक्ला मोहांती से मुलाकात की. कुलपति ने बताया कि मामले की जांच विश्वविद्यालय की पांच सदस्यीय टीम कर रही है. जांच
रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया
जायेगा.
कॉमर्स कॉलेज में बंद हुआ कैंटीन का संचालन : कॉमर्स कॉलेज परिसर में विश्वविद्यालय की मंजूरी के बिना प्रभारी प्राचार्य के आदेश पर संचालित कैंटीन बंद कर दिया गया है. इसकी जानकारी लिखित तौर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ मानदेय प्रसाद ने विश्वविद्यालय द्वारा गठित जांच टीम के अध्यक्ष को सौंपी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola