हाकुईयम धाम गयी नाबालिग से हुआ गैंगरेप, चार गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2018 4:39 AM
चाईबासा : हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित हाकुईयम धाम में सोमवार को पूजा करने गयी चाईबासा की एक नाबालिग के साथ एक नाबालिग समेत चार लोगों द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. टोंटो पुलिस ने चारों आरोपियों को मंगलवार सुबह तक पकड़ लिया. शाम को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी क्रांतिकुमार […]
चाईबासा : हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित हाकुईयम धाम में सोमवार को पूजा करने गयी चाईबासा की एक नाबालिग के साथ एक नाबालिग समेत चार लोगों द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. टोंटो पुलिस ने चारों आरोपियों को मंगलवार सुबह तक पकड़ लिया. शाम को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी क्रांतिकुमार गड़देशी ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पीड़िता के सहयोगी ने मुसीबत के समय 100 डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तालाबुरू गांव निवासी प्रीतम भेंगरा उर्फ लुलु, माधो हांसदा, दुमु दोरायबुरू व एक नाबालिग को पकड़ लिया. पीड़िता के मुताबिक उसके साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










