शिक्षिका को स्कूल से बाहर घसीटकर सिर काट डाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कटा सिर और भुजाली लेकर भागता रहा, छह किमी दूर धराया चाईबासा :घर के सामने सिर काटा, उसे लेकर कीता गांव पहुंचा, मंदिर के चबुतरे पर चढ़ गया पकड़ने पहुंची पुलिस को पत्थर से डराता रहा, सिर फेंक भागते हुए पारलपोसी पहुंचा ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा, सरायकेला से एमजीएम रेफर सरायकेला-खरसावां मुख्य […]
विज्ञापन
कटा सिर और भुजाली लेकर भागता रहा, छह किमी दूर धराया
आपके शहर में
विज्ञापन
चाईबासा :घर के सामन�� सिर काटा, उसे लेकर कीता गांव पहुंचा, मंदिर के चबुतरे पर चढ़ गया
पकड़ने पहुंची पुलिस को पत्थर से डराता रहा, सिर फेंक भागते हुए पारलपोसी पहुंचा
ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा, सरायकेला से एमजीएम रेफर
सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग को शिक्षकों ने किया जाम, आज सामूहिक अवकाश
आरोपी के घर किरायेदार थी शिक्षिका, तब किया था जलाने का प्रयास
हत्यारोपी हरि हेंब्रम का घर स्कूल से सटा हुआ है. सुकरू हेस्सा की बहाली 2016 में हुई थी और उसकी पहली पदस्थापना प्रावि खापरसाई में हुई थी. पदस्थापना के समय से वह हरि के घर किराये पर रहती थी लेकिन अब से करीब चार माह पूर्व उसका मकान छोड़ ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष डुबी बारला के घर में किराये पर रहने लगी थी.
ग्रामीणों का कहना है कि जब शिक्षिका हरि के घर में रहती थी उसी अवधि में हरि ने एक बार केरोसिन तेल उड़ेलकर उसे जलाने का प्रयास किया था. इसी घटना के बाद शिक्षिका ने उसका मकान छोड़ दिया. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि हत्या की एक वजह मकान छोड़ने को लेकर हरि की नाराजगी भी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन