सोलर जलमीनार निर्माण में अनियमितता की शिकायत, जिप सदस्य ने किया निरीक्षण
निरीक्षण करते जिप सदस्य | Prabhat Khabar Network
जिप सदस्य सामरोम पॉल तोपनो ने जलडेगा़ के उरते पंचायत में सोलर जल मीनार निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निर्माण में अनियमितता मिलने पर उन्होंने संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की.
जलडेगा. बांसजोर प्रखंड की उरते पंचायत के गिनिकेरा गोलाई के पास पुराने हैंडपंप में लगाये जा रहे सोलर जलमीनार के निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष सामरोम पॉल तोपनो ने सोमवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि बिना बेस तैयार किये और फाउंडेशन बोल्ट को जाम किये ही टावर खड़ा कर सोलर पंप लगाने की तैयारी की जा रही थी.
जिप सदस्य ने इसकी सूचना तत्काल बीडीओ सह सीओ जयबीरस लकड़ा को फोन पर दी. सूचना मिलने पर बीडीओ और अंचल के प्रधान लिपिक पवन लकड़ा मौके पर पहुंचे और कार्य का जायजा लिया.
जिप सदस्य ने निर्माण कार्य पर नाराजगी जताते हुए संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और बांसजोर प्रखंड क्षेत्र में एजेंसी द्वारा कराये गये सभी कार्यों की जांच कराने की मांग की. उन्होंने संबंधित कार्य का बिल भुगतान नहीं करने की भी मांग की.
मौके पर उरते पंचायत की पंचायत समिति सदस्य ऊषा केरकेट्टा, मार्टिन बाड़ा, राजेश महतो, मागरा बड़ाईक, अमित सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए