मुंडा समाज फुटबॉल प्रतियोगिता; उद्घाटन मैच में जोजो फाइटर की टीम विजयी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हुरदा के माना मैदान में पांच दिवसीय आदिवासी मुंडा समाज फुटबॉल प्रतियोगिता का धूमधाम से उद्घाटन हुआ. उद्घाटन मैच में जोजो फाइटर की टीम ने जीत दर्ज की. यह प्रतियोगिता समाज में खेल के माध्यम से एकता को बढ़ावा देने का एक मंच है.

विज्ञापन

बानो. थाना मैदान हुरदा में पांच दिवसीय आदिवासी मुंडा समाज फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन मैच साहूबेडा एफसी और जोजो फाइटर के बीच खेला गया, जिसमें जोजो फाइटर की टीम 1-0 से विजयी रही. प्रतियोगिता का उद्घाटन गिरदा थाना प्रभारी अभय कुमार व रायकेरा मुखिया सोमा पहान ने फीता काटकर किया. मौके पर गिरदा ओपी प्रभारी व रायकेरा मुखिया मुख्य रूप से उपस्थित थे. \

विज्ञापन

थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा कि खेल के माध्यम से समाज में एकजुटता लायी जा सकती है. समाज के युवाओं को खेल से जोड़कर बेहतर समाज बनाने का प्रयास करना चाहिए. प्रतियोगिता में डुमरिया, रायकेरा, सौबेडा, गेनमेर, जामताई व बिंतुका पंचायत की टीमें भाग ले रही हैं. मौके पर जोलेन जोजो, नामजन जोजो, बिमल केरकेट्टा, तुरतंन गुड़िया, कामिल डांग, प्रधान लुगुन आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola