विधवा की दुकान जलकर राख, तीन बेटियों के भविष्य पर संकट, मदद को आगे आए ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

प्रभावित महिला को मदद पहुंचाते जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

ठेठईटांगर में आग से विधवा शिम्पी देवी की दुकान जलकर खाक हो गई. संकट की घड़ी में प्रमुख और ग्रामीणों ने आर्थिक मदद और राशन देकर परिवार को सहारा दिया.

विज्ञापन

ठेठईटांगर. ठेठईटांगर बाजार टोली निवासी विधवा शिम्पी देवी की दुकान में आग लगने से दुकान समेत पूरा सामान जलकर खाक हो गया. अगलगी की घटना में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. दुकान के जल जाने से शिम्पी देवी और उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिम्पी देवी इसी दुकान की आय से अपनी तीन छोटी-छोटी बच्चियों का पालन-पोषण करने के साथ उनकी पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी चला रही थीं. दुकान जल जाने के बाद परिवार की दयनीय स्थिति की जानकारी मिलने पर ठेठईटांगर प्रमुख विपिन पंकज मिंज की अगुवाई में विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू, मोहम्मद कयूम, वार्ड सदस्य असजद अफरीदी, असित केरकेट्टा, रतन डुंगडुंग समेत अन्य ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए पहल की.

सहयोग के तहत सभी ने घर पहुंचकर शिम्पी देवी के परिवार को कुछ नगद राशि के अलावा 25 किलोग्राम चावल, 10 किलोग्राम आटा, दाल, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान परिजनों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया. प्रमुख विपिन पंकज मिंज ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर जरूरतमंद परिवार की मदद करनी चाहिए, ताकि संकट की घड़ी में उन्हें सहारा मिल सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola