सिमडेगा में रात की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, औचक निरीक्षण अभियान आगे भी रहेगा जारी
रात्रि गश्ती का जायजा लेते वरीय पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्ती दलों का औचक निरीक्षण किया. पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और जवानों की सक्रियता का जायजा लिया.
सिमडेगा. अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सिमडेगा पुलिस ने रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में रात्रि गश्ती दलों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) तथा सिमडेगा, बानो, जलडेगा और कुरडेग अंचल के पुलिस निरीक्षकों ने रात्रि गश्ती दलों की सक्रियता, वाहन जांच अभियान, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया. ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों एवं जवानों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया.
आपके शहर में
गश्ती दलों को नियमित एवं प्रभावी गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया. विभिन्न थाना क्षेत्रों में थाना ओडी ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों और सुरक्षा गार्डों का भी निरीक्षण किया गया. थाना परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रात के समय थाना पहुंचने वाले आम लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनकर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. सिमडेगा पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा को लेकर औचक निरीक्षण एवं निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए