छात्रा ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गिर्दा थाना के टोनिया में 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
विज्ञापन
फोटो फाइल: 18 एसआइएम:4-युवती का शव
आपके शहर में
विज्ञापन
बानो. गिर्दा थाना के टोनिया में 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि टोनिया निवासी कुशवती कुमारी कस्तूरबा गांधी अवासीय विद्यालय बानो में वर्ग 10 में पढ़ती थी. गर्मी की छुट्टी में घर आयी थी. शुक्रवार शाम को अपने पुराने घर में जाकर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगा ली. उन्होंने बताया कि परिवार वालों ने शाम को कुशवती कुमारी के घर में नहीं रहने पर खोजबीन की. लेकिन पता नहीं चल पाया. शनिवार सुबह पुराना घर में परिवार वालों के जा कर देखा कि कुशवती कुमारी फांसी पर लटकी हुई है. इसके बाद घटना की जानकारी गिरदा पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षाण हेतु सिमडेगा भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन