सक्सेस प्वाइंट कंप्यूटर संस्थान का वार्षिकोत्सव, 200 से अधिक विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र
सिम | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा के सक्सेस प्वाइंट कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान का चौथा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने 200 से अधिक छात्रों को प्रमाण पत्र दिए।
लचरागढ़, सिमडेगा: लचरागढ़ स्थित सक्सेस प्वाइंट कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान का चौथा वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया. समारोह के मुख्य अतिथि कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी थे. विशिष्ट अतिथियों में जिला विधायक प्रतिनिधि सह कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रावेल लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि मो शमी आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी, सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, मुखिया जिरेन मड़की, 15 सूत्री जिला कार्यक्रम सदस्य क्लेमेंट टेटे, आरएसएस जिला कार्यवाह राजेश अग्रवाल, भरतु द्विवेदी, नागपुरी लोक गायक रूपेश बड़ाइक, प्राचार्या आशा देवी समेत अन्य मौजूद थे.
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने पूर्व राष्ट्रपति एवं शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. संस्थान से कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 200 से अधिक विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये. बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने प्रमाण पत्र व सम्मान देकर पुरस्कृत किया.
संस्थान के निदेशक कुंदन कुमार दास ने विधायक को शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. विधायक ने कहा कि वर्तमान दौर में कंप्यूटर व तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी ज्ञान का बेहतर उपयोग करने की अपील की. मौके पर शिक्षक-कर्मी, विद्यार्थी व अभिभावक समेत अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए