पाकरटांड़ में हॉकी के साथ सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, सोगड़ा पेठियारटोली बनी विजेता

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों को संबोधित करते विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के पाकरटांड़ में आयोजित सांस्कृतिक और हॉकी प्रतियोगिता में सोगड़ा पेठियारटोली की टीम विजेता रही. विधायक भूषण बाड़ा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

विज्ञापन

सिमडेगा. पाकरटांड़ थाना खेल मैदान में किसान क्लब के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में क्षेत्र के बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. हॉकी प्रतियोगिता के अलावा विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयीं.

विज्ञापन

फाइनल में मोसेटोली ने मारी बाजी

हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मोसेटोली की टीम ने डोभापानी की टीम को 1-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. वहीं सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में सोगड़ा पेठियारटोली की टीम विजेता बनी. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को अतिथियों ने सम्मानित किया.

ग्रामीण मैदानों से निकलेंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

मुख्य अतिथि विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने कहा कि खेल मनोरंजन के साथ युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि सिमडेगा की पहचान हॉकी से है और ग्रामीण मैदानों से ही भविष्य के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलते हैं. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा को लक्ष्य बनाने की अपील की.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बढ़ता है आत्मविश्वास

जिप सदस्य सह महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम परंपरा और पहचान को जीवित रखते हैं. खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है. महिलाओं और युवतियों को मंच मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है.

आयोजन में इनकी रही भागीदारी

मौके पर प्रमुख रजत लकड़ा, अजीत लकड़ा, अख्तर खान, भूषण राम, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. आयोजन में अमजद खान, ईश्वर यादव, विश्वनाथ मेहर, हुंडू साहू, महेंद्र पेठाई सहित समिति के सदस्यों का योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola