गणेश पूजा: ठेठईटांगर में शांति समिति की बैठक, जानें कब निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा
बैठक में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
ठेठईटांगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें गणेश पूजा को आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की गई.
ठेठईटांगर. ठेठईटांगर थाना परिसर में शुक्रवार को गणेश पूजा उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. थाना प्रभारी अमित कुमार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में प्रखंड क्षेत्र में होने वाले पूजा कार्यक्रमों की जानकारी पूजा समितियों के सदस्यों से ली गयी.
भाईचारे और सौहार्द्र के साथ पूजा मनाने की अपील
थाना प्रभारी ने कहा कि गणेश पूजा उत्सव आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनायें. उन्होंने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने की अपील की.
14 सितंबर से शुरू होगी गणेश पूजा
ठेठईटांगर बाजार टोली पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि 14 सितंबर से गणेश पूजा शुरू होगी. 15 सितंबर की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि 16 सितंबर को प्रतिमा विसर्जन किया जायेगा.
इन गांवों में भी होगा पूजा उत्सव
टुकूपानी, केरया, कोंनमेंजरा सहित अन्य गांवों में भी गणेश पूजा उत्सव मनाया जायेगा. बैठक में जिला परिषद सदस्य कृष्णा बड़ाइक, उप प्रमुख जोर्जिना समद, पंचायत समिति सदस्य रजनी बागे, सुलोचनी देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए