कांग्रेस में शामिल हुए कई नये चेहरे, विधायक भूषण बाड़ा बोले- संगठन को मिलेगी नई ताकत

Updated:
विज्ञापन

विधायक के साथ नये सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कई नए सदस्यों को कांग्रेस में शामिल कराया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है.

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के आवास में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा ने नये सदस्यों को तिरंगा गमछा सौंपकर और माला पहनाकर स्वागत किया.

विज्ञापन

नये सदस्यों से जनसेवा में सक्रिय होने का आह्वान

विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि नये चेहरों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी. आगामी चुनावों और जनहित के मुद्दों पर पार्टी और अधिक प्रभावी ढंग से काम करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा हर वर्ग और समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है. युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग का कांग्रेस के प्रति बढ़ता विश्वास पार्टी की नीतियों में लोगों की आस्था को दर्शाता है.

गांधी-नेहरू के आदर्शों पर चलने की अपील

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे की ऐतिहासिक धरोहर है. विधायक ने नये कार्यकर्ताओं से गांधी और नेहरू के आदर्शों पर चलते हुए जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोसीमा खाखा, संतोष सिंह, रणधीर रंजन, शशि गुड़िया, लखन गुप्ता, अक्षण खान, मनोज प्रसाद, शकील अहमद, गुड्डू खान, डॉ इम्तियाज, गुलशन एक्का, प्रवीण खेस, सुरेंद्र प्रसाद, रोहित गुप्ता, पंकज गुप्ता, इंद्र नारायण प्रसाद, विष्णु गुप्ता, मो महताब आलम सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola