ग्रासरूट स्तर पर हॉकी प्रतिभाओं को तराश रहा सिमडेगा का प्रशिक्षण केंद्र, खिलाड़ियों को मिली खेल सामग्री

Updated:
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ियों को किट सौंपते झारखंड हॉकी के महासचिव | Prabhat Khabar Network

हॉकी झारखंड ने सिमडेगा के प्रशिक्षण केंद्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान की. जानिए कैसे हॉकी प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है.

विज्ञापन

सिमडेगाः ग्रासरूट स्तर पर हॉकी की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में हॉकी झारखंड लगातार प्रयास कर रहा है. इसी क्रम में हॉकी झारखंड की ओर से हॉकी सिमडेगा के प्रशिक्षण केंद्र में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने वाले गरीब और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हॉकी सिमडेगा के संरक्षण में जिला मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण केंद्र में वर्षभर नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है. करीब 10 वर्षों से संचालित इस केंद्र में वर्तमान में 20 खिलाड़ियों को ग्रासरूट स्तर से तैयार किया जा रहा है. केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

प्रशिक्षण केंद्र से कई खिलाड़ियों ने बनाई पहचान

प्रशिक्षण केंद्र के कई खिलाड़ी वर्तमान में एनएसयूआई, साई रांची, हजारीबाग, सीओई रांची, सिमडेगा और एनटीएचए बेंगलुरु सहित विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. वहीं, केंद्र के चार पूर्ववर्ती खिलाड़ियों की सरकारी सेवा में नियुक्ति भी हो चुकी है. वर्ष 2021 में राष्ट्रीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप जीतने वाली झारखंड टीम में इस केंद्र के नौ खिलाड़ी शामिल थे.

ये भी पढ़ें- मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विशेष कैंप, फॉर्म-6 और फॉर्म-8 किये गए प्राप्त

खिलाड़ियों को दी गयी गोलकीपर किट

इस अवसर पर हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने खिलाड़ियों को गोलकीपर किट प्रदान की. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने वाली जिला इकाइयों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि हॉकी झारखंड ने पिछले माह झारखंड की 20 जिला इकाइयों को 20-20 हॉकी स्टिक उपलब्ध कराई हैं. इससे पहले सिमडेगा, गुमला और खूंटी को भी 40-40 हॉकी स्टिक दी गई थी.

प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

मनोज कोनबेगी ने हॉकी सिमडेगा सहित सभी जिला इकाइयों से अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने का आह्वान किया. खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण केंद्र के दो पूर्ववर्ती खिलाड़ियों को प्रशिक्षक के रूप में भी जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें- बानो में हाथियों का आतंक बरकरार, घर क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में दहशत



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola