बानो में हाथियों का आतंक बरकरार, घर क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में दहशत
क्षतिग्रस्त घर. | Prabhat Khabar Network
झारखंड के बानो में जंगली हाथियों ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है. हाथियों के डर से ग्रामीण रातजगा करने को मजबूर हैं और वन विभाग से मदद की मांग की है.
बानो (सिमडेगा): प्रखंड के बांकी इलाके में पिछले पांच दिनों से दो जंगली हाथियों के डेरा जमाये रहने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हाथियों के लगातार गांव के आसपास विचरण करने से लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं. शाम होते ही ग्रामीणों की चिंता बढ़ जाती है और लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो जाते हैं.
आपके शहर में
हाथी ने तोड़ा ग्रामीण का घर, बढ़ी चिंता
इसी क्रम में जंगली हाथी ने बांकी किरण नगर में वेलेंटाइन नामक व्यक्ति के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. घर टूटने की घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में डर और बढ़ गया है. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के डर से रात में लोग जागकर निगरानी करने को मजबूर हैं.
ये भी पढ़ें- नाबालिग ने दिया मृत नवजात को जन्म, आरोपी महिला गिरफ्तार; आंगन में दफन था शव
समूह बनाकर गांव में निगरानी कर रहे ग्रामीण
हाथियों से बचाव के लिए कई ग्रामीण समूह बनाकर रात में गांव की निगरानी कर रहे हैं. हाथियों के अचानक आबादी वाले क्षेत्र में प्रवेश करने पर लोगों को सतर्क किया जा रहा है. ग्रामीणों को खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा की चिंता सता रही है.
वन विभाग से हाथियों को सुरक्षित जंगल में भेजने की मांग
घर क्षतिग्रस्त होने की घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है. ग्रामीणों ने हाथियों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने के साथ ही हाथियों से हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
ये भी पढ़ें- नए ट्रांसफार्मर से भगत टोली के ग्रामीणों को मिली बिजली समस्या से राहत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए