सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, शराब छोड़कर भागीं महिलाएं

Updated:
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थल पर तलाशी अभियान चलाते पुलिस के जवान | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की और भारी मात्रा में शराब को नष्ट किया। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

सिमडेगा. जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के साथ सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है. पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर बाजार, हाट, पार्क समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी बढ़ायी गयी है.

विज्ञापन

इसी क्रम में सिमडेगा थाना और पीसीआर गश्ती दल ने डेली मार्केट, बाजार टांड़, केला घाघ, अल्बर्ट एक्का स्टेडियम और कॉलेज के पीछे समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. पुलिस के अनुसार, टीम को देखकर अवैध रूप से शराब बेच रही कुछ महिलाएं मौके पर शराब छोड़कर वहां से चली गयीं. पुलिस ने मौके से बरामद शराब को जब्त कर नष्ट कर दिया.

पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों और अड्डेबाजी करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कहीं अवैध शराब का निर्माण या बिक्री होने की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें. पुलिस के अनुसार, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का प्रयास किया जायेगा.

पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola