जलडेगा में 9 सितंबर से अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट, 16 टीमें दिखाएंगी दम
जलडेगा में आज से मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतररज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। इसमें 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जानें पूरा कार्यक्रम और मैच की जानकारी।
जलडेगा. बांसजोर प्रखंड के उड़ते पंचायत स्थित पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन नौ सितंबर से किया जायेगा. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी.
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला नौ सितंबर को सुबह 11 बजे से गबरू एफसी और खान ब्रदर्स कोलोमडेगा के बीच खेला जायेगा. इसके बाद दोपहर 12.30 बजे से मोटिया संघ जलडेगा और गुरूरेलिया एफसी के बीच मुकाबला होगा. वहीं, अपराह्न तीन बजे क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जायेगा.
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को दोपहर तीन बजे खेला जायेगा. आयोजन को लेकर खेल मैदान में तैयारियां की जा रही हैं. प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे स्थानीय फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए