कृषि योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाना प्राथमिकता : मंत्री
बैठक में उपस्थित मंत्री, विधायक ,डीसी व अन्य | Prabhat Khabar Network
सिमडेगा में कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया और लाभुकों तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया.
सिमडेगा. जिला भ्रमण के दौरान कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी.
बैठक में सर्वप्रथम जिले की कृषि प्रोफाइल एवं खरीफ मौसम की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गयी. इसी क्रम में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. लाभुकों के चयन, प्रशिक्षण, सामग्री वितरण, मत्स्य उत्पादन, तालाब एवं जलाशय विकास तथा मत्स्य विपणन से संबंधित कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई. मंत्री ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र किसानों एवं लाभुकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया.
जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रगति प्रतिवेदन के आधार पर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गयी. बैठक में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, उपायुक्त कंचन सिंह, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए