सिमडेगा-कुरडेग सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर पदयात्रा समाप्त

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा-कुरडेग मुख्य सड़क की जर्जर हालत को लेकर भाजपा की पदयात्रा का समापन हुआ. ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है.

विज्ञापन

सिमडेगा. सिमडेगा-कुरडेग मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा के नेतृत्व में चल रही पदयात्रा का मंगलवार को समापन हुआ. अंतिम चरण में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे बेसरा ने ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उपायुक्त को सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग की.

विज्ञापन

बेसरा ने कहा कि सिमडेगा-कुरडेग सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन लंबे समय से इसकी स्थिति खराब बनी हुई है. जगह-जगह बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है. सड़क से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं, फिर भी इसकी बदहाली दूर करने के लिए सरकार और प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रही है. उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति से आम लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों, व्यवसायियों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है.

कई दुर्घटनाओं में लोगों की जान भी जा चुकी है. इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. बेसरा ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य सरकार और प्रशासन का ध्यान जनता की समस्या की ओर आकृष्ट कराना है. यदि इसके बाद भी सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो भाजपा जनता के हित में व्यापक आंदोलन करेगी.

मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रवि गुप्ता, दीप नारायण दास, संजय प्रसाद, तुलसी कुमार साहू, अनूप प्रसाद, नरेंद्र बड़ाईक, अनूप केशरी, मंडल अध्यक्ष चंदन प्रसून, विकास साहू, सीताराम प्रसाद, श्रवण गोवंसी, भाजयुमो अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, संटू गुप्ता, करण सिंह, विनय बाघवार, आलोक श्रीवास्तव, विकास गोप सहित कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola