जोराम में 15-20 जंगली हाथियों का झुंड, रात में आग जलाकर पहरा दे रहे ग्रामीण
जोराम पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है. रात में पहरा देने को मजबूर ग्रामीण और फसलों को नुकसान पहुंचाते हाथी, वन विभाग से लगाई मदद की गुहार.
ठेठईटांगर. प्रखंड के जोराम पंचायत क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड के आने से ग्रामीणों में दहशत है. रात में आग जला कर पहरा देने को ग्रामीण मजबूर हो गये हैं.
जानकारी के मुताबिक ओडिशा क्षेत्र से पिछले दिनों लगभग 15 से 20 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड क्षेत्र में आ गया है.
अम्बापानी पथ के किनारे जंगल में डेरा डाले हुए हैं. मंगलवार को एनएच मुख्य पथ पर जोराम रानीबांध पावरग्रिड के नीचे हाथियों को जंगल में देखा गया है.
रात होते ही, मुख्य पथ पर आ जाते हैं. हाथियों द्वारा धान के खेतों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. जिससे किसानों में भय और चिंता का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द से जल्द जंगली हाथियों को भगाने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए