प्रदीप शर्मा पुन: बने रामनवमी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

रामनवमी प्रबंधन समिति महावीर मंडल की बैठक

विज्ञापन

सिमडेगा. महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में रामनवमी प्रबंधन समिति महावीर मंडल की बैठक संरक्षक अमरनाथ बामलिया व श्यामलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पुरानी समिति को भंग कर सर्वसम्मति से नयी समिति का गठन किया गया. बैठक की शुरुआत में निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल का विस्तृत आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. कार्यकाल संतोषजनक ढंग से पूरा होने पर अध्यक्ष ने पुरानी समिति को भंग करने की घोषणा की. इसके बाद संरक्षकों की देख-रेख में नये पदधारियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई. नयी समिति में प्रदीप शर्मा को पुन: अध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा संजय शर्मा को सचिव, सोनी वर्मा, राम किशुन केशरी, सुनील साहू, सत्येंद्र रोहिल्ला, हरि सिंह को उपाध्यक्ष, रामजी यादव को सह सचिव, मुकेश वर्णवाल को कोषाध्यक्ष, नरेश शर्मा को मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता, कमल शर्मा को उद्घोषक, डीडी सिंह, श्यामलाल शर्मा, अमरनाथ बामलिया, ओमप्रकाश साहू, श्रद्धानंद बेसरा, कौशल राज सिंह देव और संजय ठाकुर को संरक्षक बनाया गया. अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि मुझ पर दोबारा भरोसा जताने के लिए मैं सभी का आभारी हूं. मेरी प्राथमिकता पूर्व की भांति पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाना और संपूर्ण सनातन समाज को संगठित कर रामनवमी के पर्व को भव्य बनाना है. समिति को मजबूती देने के लिए कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें अनिल माझरिया, सुमित गुप्ता, रिकी सोनी, विनीत मित्तल, दीपक प्रसाद, गोलू बड़ाइक, बसंत शर्मा, तारकेश्वर भारती, सुमित सिंह, मन्ना शर्मा, ऋषि बोंडिया, ईश्वर अग्रवाल, मनोज विश्वकर्मा, रोहित शर्मा, आनंद अग्रवाल, शशिकांत शाह, शंभू शर्मा, उदय प्रसाद, गुड्डू झा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और राजेश प्रसाद गुप्ता शमिल हैं. मौके पर विभिन्न अखाड़ों के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola