किसानों के निबंधन से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक, लक्ष्य के अनुरूप खरीदी तेज करने का निर्देश

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम के अंतर्गत जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक हुई. बैठक में जिले के चयनित 16 लैंपस के माध्यम से की जा रही धान खरीद की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद सुनिश्चित करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों को धान का उचित मूल्य और एकमुश्त भुगतान की सुविधा प्रदान कर रही है. इसके बावजूद यदि जिले में धान खरीद लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो पा रही है, तो यह चिंता का विषय है. उन्होंने सभी लैंपस अध्यक्षों व सचिवों को किसानों को जागरूक कर अधिक से अधिक किसानों से धान खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रत्येक निबंधित किसान को एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजने, गोदामों से धान का समय पर उठाव कराने तथा नये किसानों के निबंधन से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि लैंपस प्रबंधन किसानों के साथ समन्वय बना कर कार्य करें, ताकि धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके. बैठक में जानकारी दी गयी कि जिले के 16 लैंपसों द्वारा अब तक 31,576 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है. इसके एवज में 452 किसानों को कुल छह करोड़, 29 लाख, 99 हजार, 851 रुपये का भुगतान किया गया है. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, जिला सहकारिता पदाधिकारी आत्म अभय टोप्पो सहित सभी लैम्पस अध्यक्ष, सचिव और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola