अधिकारियों व कर्मियों ने यातायात नियमों का पालन करने की ली शपथ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jan 2026 11:38 PM
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत समाहरणालय परिसर में सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों व सरकारी कर्मियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था. इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को सड़क सुरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करने की शपथ दिलायी. उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात या मैसेज न करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन स्वयं करें और अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें. उपायुक्त ने सुरक्षित ड्राइविंग, सड़क अनुशासन और दूसरों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने पर विशेष जोर दिया. कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय के सभी कर्मी समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.
30 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेगा अभियान
सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में विकसित भारत अभियान के उपलक्ष्य में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान 30 जनवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले कुष्ठ जागरूकता अभियान व कुष्ठ रोग खोज अभियान की जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मियों को कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने, सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने तथा समय पर रोगियों की पहचान कर उपचार सुनिश्चित करने की शपथ दिलायी. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही कुष्ठ उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










