शिवनाथपुर खेल मैदान में चबूतरा व शेड का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा
विधायक चबूतरा काउद्घाटन | Prabhat Khabar Network
कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने शिवनाथपुर खेल मैदान में नवनिर्मित चबूतरे और शेड का उद्घाटन किया. इस सुविधा से स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में आसानी होगी. विधायक ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
कोलेबिरा. प्रखंड के शाहपुर पंचायत स्थित शिवनाथपुर खेल मैदान में विधायक मद से निर्मित चबूतरा एवं शेड का उद्घाटन सोमवार को कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया. इससे पूर्व टकरमा पेरिश चेयरमैन निर्दोष बघवार ने विधिवत पूजा-अर्चना की.
मौके पर विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. शिवनाथपुर खेल मैदान में चबूतरा एवं शेड बनने से स्थानीय लोगों को कार्यक्रमों और अन्य सामाजिक गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जायेगा.
मौके पर जिला विधायक प्रतिनिधि सह कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, जिला विधायक प्रतिनिधि मो शमी आलम, कोलेबिरा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी, सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, युवा अध्यक्ष अमृत डुंगडुंग, टकरमा पेरिश चेयरमैन निर्दोष बघवार, अघरमा पंचायत प्रभारी मनोज डुंगडुंग, पीटर टेटे, कुलदीप सोरेंग सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए