Simdega News: 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, POCSO एक्ट में भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

घटना की जानकारी देते इंस्पेक्टर | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा के ठेठईटांगर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी राजकुमार नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

सिमडेगा: ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बगल गांव निवासी राजकुमार नायक के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त की सुबह चौकीदार के माध्यम से घटना की सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम पीड़िता के घर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक छानबीन की.

पूछताछ में पीड़िता की मां ने बताया कि 26 अगस्त को वह अपनी दोनों बेटियों के साथ बाजार गयी थी. बाद में वह बड़ी बेटी के साथ जलडेगा स्थित अपनी बहन के घर चली गयी, जबकि छोटी बेटी को सब्जी लेकर घर लौटने के लिए कहा था.

यह भी पढ़ें : Simdega News: शादी का झांसा देकर युवती से यौन संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार, घर से दबोचा

इसी दौरान आरोपी राजकुमार नायक ने पीड़िता को टेंपो से ठेठईटांगर बाजार चलने के लिए कहा. आरोप है कि वह उसे टेंपो से ठेठईटांगर होते हुए सिमडेगा ले गया. वापस लौटने के दौरान जामपानी पुल के समीप जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

घटना के संबंध में ठेठईटांगर थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त राजकुमार नायक को विधिवत गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को 27 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

सिमडेगा पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर पुलिस गंभीर और संवेदनशील है. ऐसे मामलों में त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola